Best CBSE school in Ludhiana
Recent Events
Dps Patna
29 Aug 2026

National Sports Day

Dps Patna
27 Aug 2026

Seminar on Bioenzyme

Dps Patna
26 Aug 2026

Class III Presentation

Dps Patna
22 Aug 2026

Parental Workshop

Dps Patna
15 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह

Dps Patna
13 Aug 2026

Takshila Mind Space - Inter-School Mental Health Summit, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह
भारतीय इतिहास में 15 अगस्त गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। इसी भावना के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगाँठ हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री जय प्रकाश द्वारा ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को कर्मशील, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनकर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा संदेश दिया कि सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं में परिवर्तन से होती है। कक्षा सातवीं की छात्रा शिवान्या ने ओजपूर्ण विचार प्रस्तुत किए, जबकि कक्षा ग्यारहवीं की भाविका ने हरिओम पंवार की कविता ‘घायल भारत माता’ के माध्यम से देश की वर्तमान चुनौतियों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
Best CBSE school in Ludhiana
गायन विभाग ने ‘अपनी धरती, अपना अंबर, अपना हिंदोस्तान’, सहायक कर्मचारियों ने ‘स्वयं अब जाग कर हमको, जगाना देश भी है अपना’ तथा अध्यापकगण ने ‘नौजवान जागो रे’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। नाट्य विभाग की ‘भारत माँ की पुकार’ और नृत्य विभाग की भावपूर्ण ‘नृत्यांजलि’ ने वीरों के त्याग, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। समारोह का समापन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Best CBSE school in Ludhiana

Ⓒ Copyright 2012-2026 Delhi Public School Ludhiana | Designed & Maintained by Edunext Technologies Pvt. Ltd.